फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के लिए रूट किया डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। चैत्र मेले के अवसर पर शीतला माता मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से कड़े कदम उठाए हैं। पुलिस ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है, जो 4 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। नए प्लान के अनुसार, सिग्नेचर टावर से नजफगढ़ की ओर जाने वाले वाहन अब एमडी चौक से कटारिया चौक, पासको रेड लाइट और रेजांगला चौक होते हुए जाएंगे। इसी तरह, सेक्टर-12 से आने वाले वाहनों को डीएसडी कॉलेज और रेलवे स्टेशन रोड की ओर डायवर्ट किया गया है। सेक्टर-5 गोल चक्कर से मंदिर की ओर आने वाले भारी वाहनों को प्रकाश पुरी चौक और रेलवे रोड का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। माता मंदिर मार्ग से हाईवे और राजीव चौक की ओर जाने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक रास्तों जैसे न्यू कॉलोनी मोड़ और सोहना चौक से होकर गुजरना होगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे जाम से बचने के लिए असुविधा से बचने हेतु निर्धारित रूट का ही पालन करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें