फोटो -
गुरुग्राम। ट्रैफिक पुलिस ने कांवड़ियों के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए सिरहौल बॉर्डर स्थित धनचरी कैंप में लगे कांवड़ शिविर का निरीक्षण किया। रात में भी कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अल्ट्राटेक सीमेंट की ओर से मिली रिफ्लैक्टिव जैकेट को कांवड़ियों को बांटा। रिफ्लैक्टिव जैकेट को पहनकर चलने से कांवड़िये रात के समय में भी वाहन चालकों को दूर से ही स्पष्ट दिखाई देंगे। इससे न केवल कांवड़िये सुरक्षित होंगे बल्कि वाहन चालकों को भी अपनी यात्रा के दौरान सुविधा मिलेगी। कांवड़ियों को यात्रा मार्ग में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और कांवड़िये अपनी कांवड़ यात्रा सुरक्षित तरीके से पूरी कर सकें। इसके लिए यातायात पुलिस गुरुग्राम ने कांवड़ियों को रिफ्लैक्टिव जैकेट वितरित करने की इस नई मुहिम की शुरुआत की है। ब्यूरो