फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एसपीआर रोड पर जाम की समस्या से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। क्षेत्र में यातायात दबाव कम करने और जाम की समस्या का समाधान करने के उदेश्य से एसपीआर रोड का निर्माण किया गया था। बावजूद इसके यह रोड ही जाम का नया केंद्र बन गया है। इस कारण यात्रियाें को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोजाना इस साउथर्न पेरिफरल रोड (एसपीआर) पर सुबह-शाम वाहनों की लंबी कतारें आम हो गई हैं। साथ ही वाहन चालक जल्दबाजी में यू-टर्न को घेर लेते हैं। इस कारण यू-टर्न लेने वाले वाहन भी बीच सड़क में फंस जाते है और जाम बढ़ जाता है। व्यस्त समय होने की वजह से यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहता है। साथ ही निर्धारित लेन का पालन नहीं होने से सड़क और अधिक संकरी महसूस होती है, जिससे जाम का दबाव कई गुना बढ़ जाता है। स्थिति यह है कि कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में भी लोगों को अपेक्षा से कई अधिक समय लग रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें