पटौदी। बिलासपुर चौक पर आए दिन जाम लगने से लोग परेशान हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रेवाड़ी से गुरुग्राम जाने वाले मार्ग पर बुधवार सुबह लगभग 4 किलोमीटर तक व पटौदी-बिलासपुर मार्ग पर लगभग 3 किलोमीटर लंबा जाम लगने से वाहन रेंगते नजर आए। जाम के कारण वाहन चालकों को तो परेशानी हुई ही, साथ ही आए दिन जाम के चलते पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद