फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम दिन आज

Sat, 24 Jun 2023 06:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों की मदद के लिए रविवार को भी खुलेंगे आईटीआई संस्थान
विज्ञापन



28 जुलाई को जारी होगी पहली मेरिट सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के तहत ऑनलाइन आवेदन के लिए आज अंतिम दिन है। विभाग के आदेशानुसार रविवार को भी संस्थान खुले रहेंगे। इच्छुक छात्र-छात्राएं रविवार को भी संस्थानों में आकर ऑनलाइन आवेदन कराने के साथ ही दाखिला संबंधित जानकारी ले सकेंगे। आईटीआई संस्थानों में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। हेल्प डेस्क पर छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन आवेदन संबंधित समस्याओं के समाधान के साथ ही ट्रेड व सीटों की जानकारी दी जा रही है।

शहर के एमजी रोड स्थित राजकीय मॉडल आईटीआई सेक्टर-14 में 25 ट्रेड में 904 सीटों और राजकीय महिला आईटीआई सेक्टर-14 में 10 ट्रेड में 252 सीटों पर दाखिले होने हैं। राजकीय मॉडल आईटीआई में शनिवार तक लगभग 6500 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं, जोकि हरियाणा में सातवें स्थान पर है। रविवार को ऑनलाइन आवेदन करने का अंतिम दिन है। कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा ने 25 जून तक आवेदन प्रक्रिया की समयावधि बढ़ाई थी। रविवार को संस्थानों में आवेदन फार्मों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विभाग के आदेशानुसार रविवार को छुट्टी के दिन भी संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया चलेगी। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों के पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, परिवार पहचान पत्र, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, 10वीं आधारित योग्यता प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट की कॉपी होना अनिवार्य है। यह सभी दस्तावेज ऑनलाइन आवेदन करते समय पोर्टल पर अपलोड करने हैं। इसके बाद सीट अलॉट होने के बाद अगली प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही होगी।
विज्ञापन


राजकीय मॉडल आईटीआई सेक्टर-14 के प्राचार्य जयदीप सिंह कादियान ने बताया कि पहली मेरिट सूची 28 जून को जारी होगी। पहली मेरिट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, उन्हें आईटीआई में आकर दस्तावेजों की जांच करवानी होगी। विद्यार्थियों के पास दो जुलाई तक फीस भरने का समय रहेगा। यदि विद्यार्थी द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेज व फार्म में भरी गई सूचना का मूल प्रमाण पत्रों से मिलान नहीं हो पाता है तो ऐसे विद्यार्थी का सीट आबंटन रद्द कर दिया जाएगा। सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से ही फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें