फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बीएससी एनीमेशन और मल्टीमीडिया की ओपन काउंसलिंग का आज आखिरी दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के मीडिया स्टडीज विभाग की ओर से बीएससी एनीमेशन और मल्टीमीडिया पाठ्यक्रम में रिक्त सीटों के लिए ओपन काउंसलिंग का आयोजन 14 अगस्त आखिरी दिन है। इसमें वे सभी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने आवेदन किया है या नहीं किया है। इसके अतिरिक्त वे छात्र जिनका नाम पूर्व में जारी मेरिट लिस्ट में आया था लेकिन किसी कारणवश प्रवेश नहीं ले पाए थे, वे भी काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को उसी दिन निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेजों एवं दो स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। आवश्यक दस्तावेजों में अंकतालिकाएं, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, आधार कार्ड व दो पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। यह काउंसलिंग विवि परिसर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगी और अधिक जानकारी के लिए विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें