गुरुग्राम। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण कराने का 27 सितंबर को अंतिम दिन है। पटौदी के एसडीएम दिनेश लुहाच ने क्षेत्र के किसानों से अपील की है कि जिन किसानों ने अभी तक अपनी फसल का पंजीकरण नहीं कराया है, वे निर्धारित समय सीमा में पंजीकरण अवश्य कराएं। एसडीएम ने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार को भी पटौदी और फर्रुखनगर तहसील के सरल केंद्र खुले रहेंगे। संवाद