फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: टाइटंस-11 ने छह विकेट से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एयर फोर्स क्रिकेेट मैदान पर सोमवार को खेले गए मुकाबले में टाइटंस-11 ने अस्त्र 11 को छह विकेट से हरा दिया। टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अस्त्र-11 ने 182 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आयुष्मान ने 63 और साहिल ने 52 रन बनाए। टाइटंस-11 के लिए अरविंद ने दो और पीयूष ने एक विकेट लिए। लक्ष्य की पीछा करते हुए टाइटंस-11 ने 17.4 ओवर में चार विकेट पर 186 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से अरविंद ने 78 और पीयूष ने 35 रन बनाए। अस्त्र 11 के लिए आयुष्मान ने दो विकेट लिए जबकि सौम्य और रहमत को एक-एक विकेट मिला। अरविंद को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें