गुरुग्राम। ग्रीन डेल्स स्कूल में बुधवार को हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों और अध्यापकों ने राष्ट्रप्रेम, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर एक भव्य तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त रविंद्र मलिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वार्ड-26 की पार्षद सुनीता वर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। रविंद्र मलिक ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के गौरव और नागरिकों के कर्तव्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर, विद्यालय और आसपास को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। संवाद