फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फिरोजपुर झिरका में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। देश की आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में फिरोजपुर झिरका में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत जलेबी चौक से हुई, जिसका समापन नगरपालिका परिसर में हुआ। इससे पहले यात्रा के दौरान भारत माता की जय , वंदे मातरम और जय हिंद जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस मौके पर नपा चेयरमैन मनीष जैन ने कहा यह तिरंगा यात्रा हमारे उन महान स्वतंत्रता सेनानियों की याद में निकाली गई है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र उर्फ पिंटू, भाजपा के कार्यकर्ताओं, स्कूल के छात्र-छात्राओं और शहर के नागरिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें