फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अब तक 16915 मीट्रिक टन बाजरे व 4236 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले की मंडियों व खरीद केंद्रों में धान की आवक जोरों पर है। इसके अलावा संबंधित खरीद एजेंसियों की ओर से मंडियों से खरीदी गई धान सहित अन्य फसलों के उठान का कार्य भी जारी है। जिले में अब तक 16.915 मीट्रिक टन बाजरे व 4.236 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। इनमें से तावडू अनाजमंडी में सबसे अधिक हैफेड द्वारा 81,871 मीट्रिक टन बाजरे को खरीद की गई है। फिरोजपुर झिरका मंडी में हैफेड द्वारा 4,084 मीट्रिक टन बाजरे मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की जा चुकी है। इसी प्रकार पुन्हाना अनाज मंडी में हरियाणा वेयर हाउस द्वारा 3,187 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हो चुकी है। नूंह अनाज मंडी में हरियाणा वेयर हाउस द्वारा 770 मीट्रिक टन और पिनंगवां अनाज मंडी में हरियाणा वेयर हाउस द्वारा 687 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की जा चुकी है। खरीद केंद्र नूंह व पुन्हाना से 4,236 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। नूंह अनाजमंडी में अब तक 2,982 मीट्रिक टन धान को निजी डीलरों द्वारा खरीदा गया है। उपायुक्त ने बताया कि पुन्हाना अनाज मंडी में 1,254 मीट्रिक धान को निजी डीलरों द्वारा खरीदा गया है। बाजरे व धान के सीजन में सभी मंडियों में फसल खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। किसी भी किसान को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। अगर कोई समस्या तकनीकी कारणों से होती भी है तो उसका समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें