फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नौकरी का झांसा देकर ठगों ने खुलवाए बैंक खाते, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस, दो की तलाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर ठग अब बेरोजगारों को निशाना बना रहे हैं। उन्हें नौकरी दिलाने के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगों को उपलब्ध करा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला साइबर थाना पुलिस पश्चिम में सामने आया है। जहां महाराष्ट्र निवासी एक बेरोजगार को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके कई बैंकों में खाते खुलवाए और सिम भी ले ली। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। इसमें पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
मुंबई महाराष्ट्र निवासी साहिल शाहन शरीफ ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि मई में उसकी मुलाकात बंटी कुमार नामक युवक से हुई थी। आरोपी ने खुद को कुरुक्षेत्र हरियाणा का रहने बाला बताया था। बंटी ने कहा कि गुरुग्राम चलो वहां तुम्हारी नौकरी लगवा दूंगा। इस पर 26 मई को दोनों मुंबई से गुरुग्राम के पालम विहार आ गए। जहां पर बंटी ने उसे हांसी निवासी रिशु से मिलवाया। दोनों ने आश्वासन दिया नौकरी के लिए 3-4 कंपनी में बात की है। कंपनी की पॉलिसी के मुताबिक पहले अलग–अलग बैंकों में खाता खुलवाना होगा। इस पर पीड़ित ने बंटी और रिशु की सहायता से फेडरल बैंक एमजी रोड, एचडीएफसी बैंक पालम विहार, केनरा बैंक सुखराली, इंडियन बैंक सेक्टर 31 व यूनियन बैंक सेक्टर 31 व अन्य 2-3 बैंकों में खाते खुलवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों द्वारा दी गई किट रिशु व बंटी ने अपने पास रख ली थी। बंटी और रिशु ने उसे अपने एक अन्य दोस्त जितेंद्र निवासी हांसी से मिलवाया। जितेंद्र ने आधार कार्ड से एयरटेल व जिओ के अलग-अलग सिम प्राप्त किए। बंटी, रिशु और जितेंद्र ने सिम को सभी बैंक खातों में लिंक करवाया दिया था। आरोपियों ने सिम अपने दोस्त संजू हांसी को दे दिए। ऐसा करने से मना करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि बंटी, रिशु, जितेंद और संजू ने मिलकर नौकरी दिलाने के बहाने धोखाधड़ी की। सब इंस्पेक्टर जगदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित के खातों में ठगों ने कितना पैसा डलवाया, इस बारे में जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस ने जितेंद्र और रिशु को गिरफ्तार कर लिया है और दो अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें