फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेवा भारती के तीन समर्थ किशोरी विकास केंद्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेवा भारती ने बुधवार को गुरुग्राम में तीन समर्थ किशोरी केंद्र की शुरुआत की। प्रदेश में ऐसे 151 नए सेवा केंद्र बुधवार को शुरू हुए। सेवा भारती के ये केंद्र राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्थापना वर्ष के मौके पर एक ही दिन 22 जुलाई को शुरू होने थे। इसका ऑनलाइन उद्घाटन संगठन के अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख राज कुमार मटाले ने किया। गुरुग्राम में समर्थ किशोरी विकास प्रमुख नीलम जग्गी ने बताया कि किशोरी समर्थ केंद्रों में 10 से 19 साल तक की लड़कियों को संपूर्ण व्यक्तित्व विकास और स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सेक्टर-10 और गुड़गांव गांव में समर्थ किशोरी केंद्र पहले से चल रहे हैं। बुधवार को बादशाहपुर, चकरपुर और बसई में नए केंद्र शुरू हुए। इसका उद्देश्य बेटियों को शारीरिक, बौद्धिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर आगे की जिंदगी के लिए उन्हें तैयार करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें