फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दोहरे हत्याकांड में पुलिस की तीन टीमें जांच में जुटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
खांड़सा में सेवानिवृत्त फौजी और एक अन्य की हुई थी हत्या, दोनों ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खांड़सा में सेवानिवृत्त फौजी और उसके हमलावर की हत्या के मामले में दोनों ही पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी सहित सीआईए की तीन टीमें मामले की जांच में लगी हुई हैं। सेक्टर -37 थाना पुलिस ने सेवानिवृत्त फौजी सुनील के बेटे के बयान पर 21 और ट्रक चालक के पिता के बयान पर मृतक सहित चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार दो ट्रांसपोर्टरों के बीच विवाद था। विवाद के चलते दो पड़ोसियों में पहले झगड़ा हुआ। इसमें सेवानिवृत्त फौजी सुनील पर दिनेश चालक ने गोलियां चलाईं थीं। पुलिस दोनों ओर से दर्ज मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश कर रही है। सेवानिवृत्त फौजी सुनील के बेटे ने 21 लोगों का नाम लिया। जिनके नाम एफआईआर में दर्ज हैं। फिलहाल यह सभी फरार हैं। इसमें से बहुत से आरोपी दूसरे गांव के भी रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। जिसके बाद अलग-अलग समय पर उनका दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन



सुनील के शरीर में लगी थीं पांच गोलियां

सेवानिवृत्त फौजी सुनील के शरीर में पांच गोलियां लगी थीं। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। जबकि चालक दिनेश की पीट-पीटकर हत्या हुई है। पुलिस को इस मारपीट के दौरान अन्य किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस की छानबीन के दौरान पता चला है कि खांड़सा गांव के रहने वाले दो ट्रांसपोर्टरों के बीच विवाद पुराना है। यह समस्या यहां घर-घर में है।


खांड़सा गांव में तनाव का माहौल, जेल से भी जुड़े हैं तार

दोहरे हत्या कांड के बाद से गांव में तनाव का माहौल रहा। शुक्रवार को दोनों शव का पोस्टमार्टम और उनका दाह संस्कार के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। खांड़सा गांव में पहले से ही लोग जेल में बंद हैं। इस वारदात के पीछे जेल कनेक्शन की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि आरोपी बनाए गए दिनेश के पास अवैध हथियार कहां से उपलब्ध कराया गया था।


आरोपियों की पुलिस कर चुकी है पहचान, चल रही छापामारी


सीआईए टीम फौजी और उसके विरोधी की कुंडली खंगाल चुकी है। उससे रंजिश रखने व एफआईआर के आरोपियों की पहचान हो चुकी है। उसी हिसाब से उनकी तलाश में छापामारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर रखे हैं। उनके राजस्थान व यूपी में छिपे होने की संभावना है। पुलिस उनके मोबाइल डिटेल के आधार पर दबोचने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन



वर्जन

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों को दबोचने के प्रयास में सीआईए की अलग-अलग तीन टीमें छापामारी कर रही हैं। शव का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार कराया जा चुका है। जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा। - विजय प्रताप सिंह, डीसीपी क्राइम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें