गुरुग्राम। जिले में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं। सोमवार को विभाग की ओर से 197 लोगों के सैंपल जांच की गई, जिसमें डेंगू के तीन मरीजों की पुष्टि की गई। उसके बाद जिले में डेंगू केकुल 43 मरीज हो गए हैं। इसके साथ टीम ने सोमवार को 57 घरों को नोटिस थमाया है। संवाद