बादशाहपुर। शनिवार देर रात एसपीआर रोड पर फौजी दाबे के पास बने धर्म कांटे से तीन मोबाइल फोन चोरी हो गए। पीड़ित की शिकायत पर बादशाहपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यूपी निवासी अर्जुन ने बताया कि वह अपने दो साथियों के साथ रात को धर्म कांटे पर ही सो गए थे। गर्मी की वजह से कमरे का गेट खुला हुआ था। रात को करीब 12 बजे देखा तो पाया कि उनके सभी फोन गायब थे।