फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो वर्ष में तीन मौतें, फिर भी अधिकारियों की जवाबदेही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेवला महाराजपुर अंडरपास में दो वर्ष पहले डूबने से हुई थी एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में भरे पानी में डूबने से दो बैंक अधिकारियों की मौत हो गई। आसपास के लोगों की माने तो इससे पहले यहां बारिश में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। स्कूली बस फंस चुकी है। बीच पानी में फंसे कार सवारों को लोगों ने अपनी जान पर खेलकर बाहर निकाला है। लगातार बढ़ती इन घटनाओं के बावजूद प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। अधिकारियों के आदेश केवल खानापूर्ति तक सीमित हैं।
ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास बड़खल विधानसभा क्षेत्र वासियों की नीलम फ्लाईओवर के बाद दूसरी लाइफ लाइन है। यह उन्हें एनआईटी 3, 4, 5, गांधी कॉलोनी, फ्रूट गार्डन, गांव फतेपुर चंदीला और सेक्टर-21डी करीब 10 हजार से अधिक लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ता है। रोजाना हजारों लोग आवाजाही करते हैं। बारिश के दौरान अंडरपास में पानी भरने से लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचने के लिए डेढ से दो किलोमीटर का चक्कर काटकर नीलम व बड़खल फ्लाईओवर पहुंचना पड़ता है। लंबे चक्कर से बचने के लिए लोग बारिश के दौरान भी जान हथेली पर रखकर अंडरपास को पार करना मुनाशिफ समझते हैं, जिससे वह हादसे का शिकार हो जाते हैं। करीब छह माह पहले बारिश के दौरान एक बस अंडरपास में फंस गई थी। जिसमें काफी बच्चे सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोगों की सहायता से बच्चों को बाहर निकाला गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे पहले एक युवक की डूबने से मौत भी हो चुकी है। इसके बाद तत्कालीन डीसी ने बारिश के दौरान अंडरपास को बैरिकेडिंग कर बंद करने के आदेश दिए थे। लेकिन लगातार बढ़ती इन घटनाओं के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
यह एक दुखद घटना हैं। मामले की जांच की जाएगी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटना न हो नगर निगम व एफएमडीए के साथ मिलकर इसकी रोकथाम के उपाय किए जाएंगे। -ओपी नरवाल, पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें