फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन गायों को कराया मुक्त, गोतस्कर गिरफ्तार

Sun, 22 Jun 2025 12:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। रोजका मेव थाना पुलिस ने गोतस्करों से तीन गायों को आजाद कराया है। वहीं, मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार का रहने वाला राजकुमार पासवान जो कि वर्तमान में थाना बैगमपुर दिल्ली में रहता है तथा उसके साथ साहुन व शौकीन निवासी गांव सादई सदर थाना नूंह मिलकर गोकशी करते हैं। वे गाड़ी नंबर डीएल1एलएजी3106 में गोवंश भरकर रेवासन टोल से होते हुए सादई, पल्ला होते हुए चूहड़पुर राजस्थान जाएंगे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने राजकुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि साहुन व शौकीन पुलिस को चकमा देकर भाग गए। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जांच अधिकारी एएसआई जगत सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है तथा अन्य दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें