फिरोजपुर झिरका। सीआईए क्राइम सेल झिरका की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन गोवंश को बरामद किया। हालांकि पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
क्राइम सेल प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में गोवंश की तस्करी कर हरियाणा सीमा से राजस्थान ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर नाकाबंदी की गई। जैसे ही संदिग्ध बोलेरो वहां पहुंची, पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी को तेज गति से भगाने का प्रयास किया। कुछ दूरी पर आरोपी वाहन और गोवंश को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें तीन गोवंश बरामद हुए। संवाद