फिरोजपुर झिरका। पुलिस ने गो तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक लग्जरी कार से तीन गोवंश बरामद किए हैं। क्राइम सेल की टीम को सूचना मिली थी कि एक बलेनो कार में गो तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने देर रात नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रुकने का इशारा किया। जैसे ही पुलिस टीम ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की, उसमें सवार आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। तलाशी लेने पर कार के अंदर तीन गोवंश पाए गए, जिन्हें तुरंत सुरक्षित बाहर निकालकर फिरोजपुर झिरका की गौशाला भिजवाया गया। डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद