फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बुलेट गैंग के सरगना सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
1 लाख 27 हजार रुपये, 1 सोने की चेन बरामद, 6 वारदात कबूली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सीआईए 40 की टीम ने बुलेट गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग के सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में स्नेचिंग का सोना खरीदने वाला सुनार भी शामिल है। पुलिस ने उनके कब्जा से 1 लाख 27 हजार रुपये, 1 सोने की चेन और सुनार का सिलेंडर बरामद किया है। जिससे वह बुलेट गैंग से खरीदे हुए सामान को पिघलाकर बेचा करता था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसीपी अपराध वरुण दहिया ने बताया कि पुलिस को पिछले डेढ़ महीने से शिकायतें मिल रही थी कि ईस्ट जोन में बुलेट पर बाउंसर आते हैं और स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। यह गैंग जब महिलाएं सुबह अपने घरों से सैर करने के लिए निकलती तो गैंग स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देता। जिस पर कार्रवाई करते हुए सीआईए 40 के प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुलेट गैंग के 2 आरोपियों को काबू कर लिया। उनकी पहचान उत्तराखंड के नैनीताल के रहने वाले शुभम और बिहार के अजय के रूप में हुई है। आरोपी शुभम बुलेट गैंग का सरगना है। वह अभी गुरुग्राम में ही रह रहा था। पूछताछ में अभी तक आरोपियों ने पिछले डेढ़ महीने में 6 वारदातों को अंजाम देना कबूला है। पुलिस ने उस सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया जो बुलेट गैंग से स्नैचिंग का समान खरीदा करता था। आरोपी सुनार की पहचान खुरशिदाबाद पश्चिम बंगाल के नव कुमार के रूप में हुई है। वह पिछले 6 महीने से गुरुग्राम के गांव चकरपुर में हरे कृष्णा के नाम से अपनी सुनार की दुकान संचालित कर रहा था। एसीपी अपराध के मुताबिक वह पिछले काफी समय से बुलेट गैंग के टच में था और लूटे हुए सामान के बदले में आरोपियों को कैश दिया करता था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुट गई है कि और कौन कौन लोग इनके टच में हैं। कितनी वारदातों को इन आरोपियों ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें