नूंह। पल्ला गांव स्थित मदरसा और उसके संचालक पर हमले मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी को सोमवार को पुलिस ने अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना नूंह में गिरफ्तार सुमेरी व आसिफ को पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मुकदमा गिरफ्तार किया। सुमेरी को 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा गया तथा आसिफ को 19 जुलाई को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जिसकी रिमांड अवधि पूरी होने पर सोमवार को पुन: अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने इन मामलों में एक अन्य आरोपी आरिफ को गिरफ्तार कर प्रयोग किए गए वाहन बुलेरो और अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है। संवाद