फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पांच पिस्तौल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मकसद से दिल्ली से खरीदे गए हथियार
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पालम विहार क्राइम ब्रांच के उप इंचार्ज निरीक्षक सुमित कुमार व पुलिस टीम को सूत्रों से अवैध हथियार रखने वाले युवकों की सूचना मिली थी। क्राइम ब्रांच व पुलिस टीम ने 21 जून 2024 को इस मामले में कार्रवाई करते हुए हेली मंडी रेलवे स्टेशन से आरोपी अभिषेक उर्फ अभि, हर्ष शर्मा व सुहेल को पांच पिस्तौल,छह कारतूस और एक मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। थाना पटौदी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी हर्ष शर्मा व उसका दोस्त अभिषेक जो जेल में बंद है, इन दोनों ने मिलकर अन्य दोस्त कपिल उर्फ बादशाह की हत्या का बदला लेने के लिए एक व्यक्ति इंद्रजीत की हत्या की थी। इसके बाद इनको पता चला कि इंद्रजीत का साथी इंद्रजीत की हत्या का बदला लेना चाहता है। इसलिए इंद्रजीत के साथी की हत्या करने के लिए आरोपी हर्ष शर्मा दिल्ली से 1.5 लाख रुपये में हथियार खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें