सोहना। सोहना से सटे गांव में रहने वाले टैक्सी चालक की नाबालिग बेटी पर गांव के युवक ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। उससे परेशान होकर नाबालिग ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसका जिले के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सोहना के सदर थाना पुलिस ने पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पिता का कहना है कि उसे 6 माह पूर्व मालूम हुआ कि गांव का ही एक युवक बेटी से बात करता है। उसने परिवार वालों से बात की तो ताऊ के सामने आरोपी युवक ने माफी मांग ली, लेकिन 4 दिन पहले आरोपी ने उसकी बेटी को कीपैड वाला फोन दे दिया और मना करने पर धमकी दी कि अगर फोन नहीं लिया और बात करने से मना किया या शारीरिक संबंध नहीं बनाए तेरे पिता को जान से मार दूंगा। जिसके डर से बेटी ने दबाव में आकर जहर पी लिया ।