फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घर में घुसकर जान से मारने की दी धमकी, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-53 की इंद्रा कॉलोनी में 27 अप्रैल को कई युवकों ने एक घर में घुसकर युवक को जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 31 मई को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। कॉलोनी निवासी साहिल ने बताया कि 27 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे हिमांशु सैनी, रवि ठाकुर, नानक चंद व सूरज सहित अन्य युवक गाड़ी में सवार होकर आए। वे युवक उसके भाई समीर को बुलाने के लिए आवाज लगा रहे थे। पीड़ित साहिल घर पर अकेला था तो उसने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा ताेड़कर सूरज, नानक व लक्ष्मण घर में घुसे व समीर के बारे में पूछने लगे। जब पीड़ित ने अपने भाई के घर में नहीं रहने का बताया तो वे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सेक्टर 53 थाने के इंस्पेक्टर व प्रभारी प्रवीन मामले में पहले भी शिकायत आने पर जांच की गई थी, जिसमें सोने की अंगुठी चोरी होने के साक्ष्य नहीं मिले थे। पीड़ित ने दोबारा शिकायत दी है तो नामजद युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही नामजद युवकों को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें