फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आपातकाल के समय जेल जाने वाले सम्मानित

विज्ञापन
इमरजेंसी के दौरान जेल गए लोगों को सम्मानित करते भाजपाई।
विज्ञापन
आपातकाल के समय जेल जाने वाले सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। कांग्रेस सरकार द्वारा 1975 में लगाए गए आपातकाल के दौर को भाजपा ने काले दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान संगठन की ओर से आपातकाल के दौरान जेल गए बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। भाजपा के पार्टी कार्यालय गुरु कमल में यह आयोजन किया गया। इसमे मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल रघुवीर सिंह के साथ ही जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़, जगदीश ग्रोवर आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन

रघुवीर सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित कर हमें गर्व महसूस हो रहा है। 1975 में आज ही के दिन आपातकाल के विरोध में जेल भरो आंदोलन किया गया था। जगदीश ग्रोवर ने कहा कि तत्कालीन इंदिरा सरकार के दौरान लगाए गए आपातकाल के दौरान बहुत से नेता जेल गए थे। इनमें से सोहना से बुजुर्ग कृष्ण मुखी, मेघराज आर्य के बेटे चंद्र मोंगिया, त्रिलोक चंद के बेटे पवन को सम्मानित किया गया। उसके अलावा गुरुग्राम से भी बुजुर्ग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें