गुरुग्राम। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एससीईआरटी हरियाणा द्वारा सोमवार को गुरुग्राम में दीक्षा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दीक्षा प्लेटफॉर्म पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, विद्यार्थियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया गया। समारोह एससीईआरटी कार्यालय में आयोजित हुआ। इसमें प्रदेशभर से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। नेहा शर्मा को दिक्षा कोर्स पूरा करने पर सम्मान मिला। इसके अलावा मोनिका, सीमा, संजीव कुमार, डॉ. आरती सांगवान, डॉ. धर्मजीत और दीपक कुमार को स्टेम मंच के तहत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर सभी शिक्षकों ने शिक्षा को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया। गुरुग्राम के शिक्षकों की इस उपलब्धि से जिले का नाम रोशन हुआ। समारोह के अंत में सभी शिक्षकों ने शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का संकल्प लिया। संवाद