- खेलो इंडिया स्टेट वूमेन वुशू लीग में किया शानदार प्रदर्शन
पटौदी। रोहतक में आयोजित खेलो इंडिया स्टेट वूमेन वुशू लीग में वैस्ट एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटौदी की तीसरी कक्षा की छात्रा रुह ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। 10 अगस्त को वीएफसी फाइट क्लब में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करीब 246 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रुह ने ताओलू वर्ग के चांगवान इवेंट में शानदार तकनीक और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। विद्यालय पहुंचने पर चेयरमैन डॉ. नरेंद्र यादव और प्रधानाचार्य बिजेंद्र यादव ने छात्रा का सम्मान किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद