गुरुग्राम। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने मैनेजिंग द डिजिटल वर्ल्ड थिंक बिफोर यू शेयर जागरूकता अभियान के लिए साइबर सुरक्षा हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग और साइबर अपराधों की घटनाओं को देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राकेश कादियान ने बताया कि हेल्प डेस्क के माध्यम से नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी, फर्जी समाचार, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, डेटा गोपनीयता और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। संवाद