फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्कूल की बाउंड्री कूद कर करवा रहे थे नकल, पुलिस ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल की बाउंड्री कूद कर करवा रहे थे नकल, पुलिस ने खदेड़ा
विज्ञापन

दसवीं की हिंदी की परीक्षा में केंद्र के बाहर लोगों की रही भारी भीड़

संवाद न्यूज़ एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड जहां नकल रहित परीक्षाएं को कराने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दसवीं कक्षा की हिंदी की परीक्षा में नकल कराने के लिए पहुंचे लोगों की भीड़ दिखाई दी। कुछ युवा और बच्चे स्कूल की बाउंड्री को कूदकर नकल कराते नजर आए। वहीं सेंटर के बाहर जमा भारी भीड़ के आगे पुलिस कर्मी भी बेबस नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से दसवीं की हिंदी परीक्षा को लेकर फिरोजपुर झिरका के विभिन्न स्कूलों में बने बोर्ड के सेंटरों पर परीक्षार्थी परीक्षा देते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो फिरोजपुर झिरका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जितने छात्र परीक्षा देने के लिए आए हुए थे उतने ही नकल कराने के लिए लोग बाहर खड़े हुए थे। हालांकि समय-समय पर फिरोजपुर झिरका सिटी पुलिस ने राउंड लगाकर उन्हें खदेड़ा। लेकिन उसके बावजूद भी लोग नकल कराने की कोशिश में लगे रहे। इसके चलते स्कूल के मुख्य गेट को पूरी तरह बंद रखना पड़ा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेंटर बीटू केंद्र के अधीक्षक पवन यादव ने बताया कि 263 परीक्षार्थियों को हिंदी की परीक्षा देनी थी। लेकिन 253 बच्चे ही परीक्षा दे पाए। 10 छात्र अनुपस्थित रहे। वही बी वन केंद्र के अधीक्षक सुनील डागर ने बताया कि 284 छात्रों में से 8 छात्र अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


फोटो: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की हिंदी की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ी भारी भीड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें