फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरायेदार तुषार की दादागिरी: किराये में देरी पर मकान मालिक ने ठोका गेट पर ताला; जवाब में बजाया हथौड़ा

Wed, 16 Aug 2023 07:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में एक किरायेदार तीन महीने से ज्यादा समय से किराया नहीं दे रहा था। जिसके बाद मकान मालिक ने गेट पर ताला ठोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। 
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योति पार्क में किराया नहीं देने पर मकान मालिक ने घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया। इस पर किरायेदार ताला तोड़ने लगा। मकान मालिक ने इसका विरोध किया तो किरायेदार ने उसकी पिटाई कर दी। परिजनों के बीच-बचाव करने पर आरोपी की मां ने भी उन पर हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


राजीव नगर निवासी दिलीप सैनी ने बताया कि उन्होंने पिछले साल नौ नवंबर को एक फ्लोर तुषार चौधरी को किराये पर दिया था। किरायानामा में यह शर्त थी कि अगर उन्होंने तीन महीने तक किराया नहीं दिया तो किरायानामा रद्द माना जाएगा। 

पीड़ित का आरोप है कि तुषार ने न तो बिजली का बिल दिया न ही पानी का। इसके साथ ही किराया भी देरी से देता था। आखिरी किराया 25 अप्रैल को दिया था। किराया नहीं देने पर तुषार को मकान खाली करने का नोटिस दिया। कुछ दिनों के लिए वह मकान पर नहीं आया तो उन्होंने गेट पर ताला लगा दिया। 
विज्ञापन


पांच अगस्त को तुषार मां के साथ आया। गेट पर लगे ताले को हथौड़े से तोड़ने लगा। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने हथौड़े से ही हमला करने लगा। इसी दौरान पीड़ित का दामाद और पत्नी ने बचाने की कोशिश की तो आरोपी के मां ने मारपीट करनी शुरू कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें