पटौदी।
अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पटौदी विधानसभा क्षेत्र के गांव व कस्बों में जगह-जगह पर मंदिरों को भव्य तरीके से सजाकर भंडारे का भी आयोजन किया गया। ऐसे में श्रीरामलला के जयकारों से माहौल राममय बना रहा।
पटौदी खंड के गांव इंछापुरी स्थित हनुमान मंदिर के महंत गोपालदास महाराज ने बताया कि मंदिर को फूलों व झालरों से भव्य तरीके से सजाया गया। इसके साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। सुहागिन महिलाओं ने गांव से कलश उठाकर प्राचीन शिव मंदिर सहित हनुमान मंदिर इंछापुरी में प्रभात फेरी निकाली। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद मानेसर के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र यादव, ग्राम सरपंच राकेश कुमार, छोटेलाल यादव, किशोर कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। गांव खलीलपुर स्थित शिव मंदिर को ग्रामीणों द्वारा भव्य तरीके से सजाया गया एवं भंडारे का आयोजन किया गया वहीं गायक मंडली द्वारा श्रीरामलला के भजनों की गूंज रही। इस मौके पर राजू यादव, शिवदत्त शर्मा, खजान यादव, रविन्द्र यादव, शीशराम,लालचंद सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। साथ ही जैन मंदिर हेलीमंडी से शोभा यात्रा निकाली गई । जगह-जगह पर लोगों ने शोभा यात्रा स्वागत किया।