फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रक से कीमती सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। खंड के बिनौला गांव में सेफएक्सप्रेस के गोदाम से हरिद्वार जा रहे एक ट्रक से कीमती सामान चोरी हुआ। ट्रक चालकों ने दो बार सील हटाकर इस वारदात को अंजाम दिया। पलवल निवासी ट्रांसपोर्टर दीपक बैंसला ने बिलासपुर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि हापुड़ निवासी हिमांशु उनके ट्रक का चालक था। आरोप है कि हिमांशु के स्थान पर उसका भाई दीपक ट्रक चालक बनकर आया था। चालकों ने सामान निकालने के बाद उसी नंबर की सील वापस लगा दी। गत 13 और 15 अक्तूबर को यह चोरी हुई। ट्रक से गैस चूल्हे, कपड़े, पंखे और बाथरूम फिटिंग जैसे कई कंपनियों के कीमती सामान चोरी हुए। चोरी के बाद दोनों चालकों के मोबाइल फोन बंद हैं। बिलासपुर थाना पुलिस ने चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें