पटौदी। पटौदी थाना क्षेत्र के गांव ढाणी लोकरी मोलाहेड़ा स्थित खेत से सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन की कॉपर वायर चोरी करने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार सुखबीर निवासी ढाणी लोकरी मोलाहेड़ा ने पटौदी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि खेत में सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन लगा हुआ है। 28 जून की सुबह खेत में गया तो देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोलर प्लेट की 70 फुट कॉपर वायर काटकर चोरी कर ली थी। संवाद