अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में चोर ने एक पीजी से करीब 20 हजार रुपये व मोबाइल फोन चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। पलवल के धतीर निवासी योगेश ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम के एक पीजी में रहता है। आरोप है कि वह बीती रात पीजी में सो रहा था। इस बीच कोई वहां से उसका मोबाइल फोन व पर्स चोरी करके ले गया। पर्स में 20 हजार रुपये थे।