सोहना। शिव कुंड मंदिर से चोर नकदी व चांदी समान चोरी करके ले गए। पुजारी संजय वशिष्ठ ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच में जुट गई है। तीन चोरों ने मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया है, जिन्होंने पहले मंदिर का दरवाजा तोड़ा फिर मंदिर में रखे तीन दान पत्रों को तोड़कर उनमें रखी नकदी को चुरा लिया। पुलिस चौकी इंचार्ज राजबीर बताते हैं कि चोरी घटना की सूचना मिल गई है। घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया है। जल्द ही चोरी का सुराग लगा लिया जाएगा। संवाद