- पांच दिन में 40 से अधिक वाहनों को निशाना बनाने का निवासियों का आरोप
गुरुग्राम। पालम विहार के डी-ब्लॉक में सोमवार रात बदमाशों ने पांच गाड़ियों के शीशे तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया। एक वाहन मालिक की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। निवासियों का आरोप है कि पांच दिन में 40 से अधिक गाड़ियों के शीशे तोड़े जा चुके हैं। डी-ब्लॉक निवासी रितिका शौकीन ने बताया कि मकान नंबर डी-2043, डी-2044 और डी-2046 के आसपास खड़ी पांच गाड़ियों को निशाना बनाया गया। इनमें से 19 हजार रुपये नकद और करीब 10 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ। वारदात सोमवार सुबह सवा तीन से साढ़े चार बजे के बीच हुई। निवासियों ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपी है। इसमें कपड़े से चेहरा ढके एक युवक को गाड़ियों के शीशे तोड़कर सामान चोरी करते देखा जा सकता है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। संवाद