फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बेटी का इलाज कराने गुरुग्राम आई विदेशी महिला का पर्स से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना क्षेत्र में कार में सवार होकर आए युवकों ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर विदेशी महिला के पर्स से चोरी की है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 303(2), 318 (4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। तुर्कमेनिस्तान की अलीमोवा ओगुलमुरत (62) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बेटी अल्लाकोवा ताजेगवल को लेकर उपचार के लिए 11 जून को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में आई थी। वह सेक्टर-52 स्थित एक गेस्ट हाउस में रही हैं। बीते शनिवार की रात करीब 8.30 बजे वह बेटी के साथ गेस्ट हाउस के सामने सेक्टर-52 की हुडा मार्केट में घूम रही थीं। इसी दौरान एक कार में सवार चार युवक उनके पास आए और उन्होंने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए जांच कराने के बहाने महिला का पर्स ले लिया। पर्स की जांच के दौरान उन्होंने महिला के पर्स से 3800 यूएस डॉलर और 5000 मनत (स्थानीय मुद्रा) चुरा लिए। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि महिला द्वारा बताए गए नंबर के आधार पर कार की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें