फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विश्व रंगमंच दिवस पर रंगकर्मियों की गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर सेक्टर-29 स्थित ओपन एयर थिएटर में शहर के रंगकर्मियों द्वारा एक विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न रंगसमूहों के कलाकारों ने भाग लेकर रंगमंच की वर्तमान दिशा, दशा और चुनौतियों पर चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत रंगकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करके हुई। इसके पश्चात नाट्य लेखन, आधुनिक रंगमंच में हो रहे प्रयोग और दर्शकों को रंगमंच की ओर आकर्षित करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस मौके पर गुरुग्राम प्रशासन और नगर निगम से ओपन एयर थिएटर के रख-रखाव और प्रेक्षागृह निर्माण हेतु निवेदन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा विभिन्न क्लासिक नाटकों के अंश का पाठ और नाट्य अभ्यास किया गया। कलाग्राम के सहयोग से होने वाली आगामी प्रस्तुति ‘देवदास’ के अभ्यास की शुरुआत भी की गई। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ रंगकर्मी मोहन कांत ने किया। इसमें हर्ष कुमार, मानव गुप्ता, अदिति जैन, आकांक्षा अंशु, महक, संजय शर्मा, संजय वशिष्ठ, वैभवी, वर्षा शर्मा, सूरज कुशवाहा, सत्यम त्यागी, हर्षित गुप्ता, कपिल कौशिक, बाल कलाकार कृषा सहित अनेक रंगकर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें