फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: झगड़े में बीच बचाव करने आए युवक को चाकू घोंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में किरायेदारों के बीच में हुए झगड़े में बीच बचाव करने आए युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार यूपी के प्रयागराज निवासी संतोष कुमार खांडसा गांव में परिवार सहित किराये पर रहता है। उसी मकान में सुनील कुमार पांडेय व बलिराम पांडेय भी अपने-अपने परिवार सहित रहते हैं। आरोप है कि 10 अगस्त की रात को संतोष कुमार अपने कमरे में थे। इस दौरान सुनील और बलिराम के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर संतोष कुमार अपने कमरे से बाहर निकले और दोनों पक्षों में बीच बचाव कराने लगे। ऐसे में बलिराम को संतोष द्वारा बीच बचाव कराना नागवार गुजरा और उसने संतोष के पेट में चाकू घोंप दिया। यही नहीं चाकू मारने के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घायल को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें