फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पार्टी मनाने आए युवक की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खाना खाने के लिए नजर न आने पर हुई तलाश, संचालक पर मामला दर्ज
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दोस्तों के साथ शनिवार दोपहर दिल्ली से भोंडसी स्थित ऑर्चिड फार्म हाउस में पार्टी करने के लिए पहुंचा एक छात्र स्वीमिंग पूल में डूब गया। दोस्तों ने उसे बाहर निकालकर मेदांता अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता अनिल कुमार अग्रवाल की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने फार्म हाउस संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि स्वीमिंग पूल के लिए फार्म हाउस में कोच व कोई भी सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं थे।

पुलिस के अनुसार दिल्ली के सैनी एंकलेव निवासी ईशान अग्रवाल (18) 30-40 दोस्तों के साथ फार्म हाउस में पार्टी करने के लिए दोपहर करीब एक बजे के आसपास पहुंचा था। इसके बाद सभी दोस्त स्वीमिंग पूल में उतर गए। जब खाना खाने के लिए सभी जाने लगे तो उन्हें ईशान नजर नहीं आया। उन्हें संदेह हुआ कि कहीं ईशान स्वीमिंग पूल में तो नहीं डूब गया। इसके बाद जब उन्होंने तलाश किया तो वह स्वीमिंग पूल में ही मिला। उसे बाहर निकालकर दोस्तों ने प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुए। फिर उसे मेदांता अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोस्तों में से ही एक ने ईशान के पिता को फोन से सूचना दी। अस्पताल में पिता को ईशान का दोस्त करण आहूजा मिला जिसने घटना की जानकारी दी। पिता ने बताया कि ईशान पीतमपुरा के गुरु गोविंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था। शनिवार को वह घर से दोस्तों के मिलन समारोह की पार्टी में जाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन


फार्म हाउस मालिक के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज

थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार का कहना है कि फार्म हाउस मालिक के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया गया है। वैसे फार्म हाउस मालिक यहां नहीं रहता है। ऐसे में पार्टी के लिए छात्रों ने किससे संपर्क किया था, स्वीमिंग पूल के लिए लाइसेंस लिया गया था या नहीं सहित कई विषयों की जानकारी हासिल की जा रही है। मौके पर कोच की सुविधा न होने से साफ है कि बिना लाइसेंस के ही स्वीमिंग पूल का संचालन किया जा रहा था। जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




रोहतक निवासी है फार्म हाउस संचालक

थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि स्वीमिंग पूल संचालक की पहचान कर ली है। स्वीमिंग पूल का संचालन रोहतक निवासी संदीप कर रहा था। उन्होंने बताया कि स्वीमिंग पूल में नहाने वालों के लिए वहां सुरक्षा के उपकरण मौजूद नहीं थे। मामले की जांच के बाद आरोपित को गिरफ्तार अन्य जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें