फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सिर पर चोट मारकर हुई थी युवक की हत्या, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिन पहले रेलवे के खंडहर में मिला था शव, पुलिस ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। दस दिन पहले माल गोदाम के पास बने खंडहर में 30 साल के अज्ञात युवक का शव मिला था। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि सिर में चोट मारकर युवक की हत्या की गई है। जीआरपी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एएसआई महेश ने बताया कि दस दिन पहले उनके पास सूचना आई थी कि माल गोदाम के पास से बदबू आ रही है। जब मौके पर पुलिस टीम ने निरीक्षण किया तो उसे एक शव मिला। जो काफी पुराना हो चुका था। जिसे पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस रखवाया गया था। जिसकी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट पुलिस को अब मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जीआरपी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी जीआरपी बाबू लाल ने बताया कि शव की पहचान के लिए आस-पास के क्षेत्र में इश्तहार लगवाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें