पटौदी। गांव ऊंचा माजरा में सोमवार देर रात जयभगवान (28) ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में अपनी मर्जी से जीवन लीला समाप्त करने की बात लिखी है। वह नशे का आदि था, जिससे परिवार वाले दुखी थे। मृतक की पत्नी कुंती देवी ने पुलिस को बताया कि पति जयभगवान नशे का आदि था और मानसिक रूप से परेशान था। इसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है। संवाद