अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर थाने के अंतर्गत एमिटी यूनिवर्सिटी में काम करने आए एक मजदूर ने मंगलवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ओडिशा के सर्वेस्वर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित करके शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि सर्वेस्वर करीब एक सप्ताह पहले ही एमिटी यूनिवर्सिटी में काम करने आया था। अज्ञात कारणों से उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।