फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: यादववंशी परिवार मंच ने मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मिलन समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। यादववंशी परिवार मंच की ओर से पालम विहार-बिजवासन रोड स्थित ओपेरा ग्रैंड में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में गुरुग्राम के विभिन्न क्षेत्रों से 500 से अधिक लोगों ने परिवार सहित उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। मंच की अध्यक्षता सुनील यादव ने की। भारतीय सेना के पूर्व उप-सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल जेबीएस यादव ने कहा कि समाज के लोगों को परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करना चाहिए। नेकी राम ने मंच संचालन किया और अपनी कविताओं से लोगों का मनोरंजन भी किया। समारोह में पार्षद विक्रांत यादव, अविनाश यादव, संदीप यादव, जेपी यादव (पूर्व वाइस चांसलर), सूरज प्रकाश (प्रधानाचार्य), ब्रह्म प्रकाश, बीएस यादव (महासचिव यदुवंशी कल्याण परिषद), विजेन्द्र यादव (समाजसेवी), लेफ्टिनेंट जनरल जेबीएस यादव, कर्नल एमएस यादव, डॉ. टीसी राव, एलआर यादव, नेकीराम यादव, वेद सिंह यादव, डीएसपी वीरेंद्र सिंह यादव, केसी यादव आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें