गुरुग्राम। पानीपत स्थित इसराना में उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित हरियाणा स्टेट टूर्नामेंट में द्रोणाचार्य कॉलेज की महिला टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने कप्तान ऋतिका और अन्य खिलाड़ी गरिमा, आशिका, संध्या, गायत्री, सपना, रेखा, पूजा, काजल, बावना और तनिषा का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। सभी खिलाड़ियों ने सामूहिक प्रयास, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए टीम की सफलता में अहम योगदान दिया। प्राचार्य डॉ. पुष्पा अंतिल, पद्मश्री डॉ. सुनील डबास, मनीषा राणा, रितु तोमर राठी, पूनम कपूर, पूनम शर्मा, ज्योति यादव, अनु चौहान, प्रियंका धवन, तरुणलता, रेनू सिंह, कविता सहरावत राकेश कुमार एवं अन्य स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई दी और हौसला अफजाई की। संवाद