गुरुग्राम। द बॉलपार्क क्रिकेट ग्राउंड में हुए मुकाबले में टीयू टाइगर्स ने 20 ओवर में 169 रन बनाए। इसके जवाब में गेम चेंजर्स की टीम 144 रन ही बना सकी। इस तरह टीयू टाइगर्स ने मुकाबला 25 रन से अपने नाम किया। टीयू टाइगर्स के खिलाड़ी ललित चौहान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। संवाद