गुरुग्राम। न्यू कॉलाेनी थाना क्षेत्र में ट्रक चालक ने तीन कारों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। सेक्टर-14 निवासी रितिक सिंह ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि बीते सोमवार को दोपहर करीब 3.10 बजे न्यू कॉलोनी क्षेत्र में एक ट्रक चालक ने लापरवाही से उसकी कार को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक ने दो अन्य कारों को भी टक्कर मारकर नुकसान कर दिया। कार चालकों व अन्य लोगों ने करीब 500 मीटर पीछा कर ट्रक को रुकवाया। ट्रक चालक नशे की हालत में था। इस बारे में न्यू कॉलोनी थाने में शिकायत दी। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। ब्यूरो