फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीरंदाजी प्रतियोगिता के कंपाउंड में टीम ने जीता स्वर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पलवल में 40वीं गर्ल्स स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर से आई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कंपाउंड गर्ल्स टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। स्वर्ण पदक विजेता टीम में धानी, यशिका वशिष्ठ और श्रेया राणा शामिल रहीं। तीनों खिलाड़ियों ने सटीक निशानेबाजी से विरोधियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं, सब-जूनियर कंपाउंड गर्ल्स वर्ग में भी जिले की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस टीम में लावण्या, प्रांजल और तनीषा पलक शामिल रहीं। इसके अलावा रिकर्व राउंड में खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर अपनी मजबूती साबित की। कोच कपिल कौशिक का कहना है कि हमारी खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन के दम पर यह सफलता हासिल की है। यह पदक सिर्फ जीत नहीं, बल्कि उनकी लगन और समर्पण का परिणाम है। आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें