फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिव विवाह की कथा सुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। कस्बे के न्यू रामलीला मैदान में मानव निर्माण अभियान चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन जारी है। कथा श्रवण के लिए आसपास के क्षेत्र से भारी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। सावन के दूसरे सोमवार को कथा व्यास पंडित देवेश कृष्ण महाराज जी ने शिव विवाह की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि आत्मा का परमात्मा से मिलन ही शिव में लीन हो जाना है। भगवान शंकर वैराग्य के देवता माने गए हैं, बावजूद इसके उन्होंने विवाह कर गृहस्थ आश्रम में रहकर वैराग्य धर्म का अनुसरण करने का तरीका बताया। इस अवसर पर यजमान मुकेश सोनी, नीलम सोनी पार्षद, राव मानसिंह चेयरमैन, सतपाल अरोड़ा, मदन सैनी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें